Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

If auto drivers are found to be paying illegal toll, an FIR will be lodged.

रांची1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी रांची में बस व ऑटो स्टैंड के नाम पर सड़कों पर ऑटो चालकों से हो रही अवैध वसूली पर अब नगर निगम सख्त होने की तैयारी में है। ठेका लेने वाले लोगों पर प्रमुख सड़कों पर जबरन वसूली करने के आरोप लगे हैं, जिसकी शिकायत निगम और ट्रैफिक पुलिस तक पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि शहर में केवल तीन अधिकृत ऑटो स्टैंड हैं, जहां प्रति ऑटो 30 रुपए शुल्क निर्धारित है। न्यू मार्केट स्टैंड का टेंडर फिलहाल फाइनल नहीं हुआ है, इसलिए वहां वसूली निगम के होमगार्ड कर रहे हैं। निगम ने चेतावनी दी है कि यदि कोई अन्य व्यक्ति या पूर्व ठेकेदार ऑटो चालकों से अवैध वसूली करते पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ऐसे मामलों में साक्ष्य होने पर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया।

3 स्टैंड ही वैध, बाकी अवैध

  • सदर अस्पताल के मुख्य गेट से संत जेवियर इंटर कॉलेज के सामने तक ऑटो स्टैंड की बंदोबस्ती की है।
  • अरगोड़ा चौक के पास कडरू रोड से पुराना अरगोड़ा रोड में ऑटो स्टैंड की बंदोबस्ती की गई है।
  • ऑटो स्टैंड रातू रोड चौक एवं नागा बाबा खटाल ऑटो स्टैंड का टेंडर किया गया है। यहां होमगार्ड के जवान टोल वसूल रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles