Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन:कांग्रेस अध्यक्ष पर टिप्पणी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन


जहानाबाद में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई टिप्पणी के विरोध में राज्यव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा था। जहानाबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने अरवल मोड़ पर मुख्यमंत्री सरमा का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अरवल मोड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनके बयान की निंदा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर संजीव कुमार ने हिमंता बिस्वा सरमा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उनके और उनकी पत्नी के नाम पर असम में कई बेनामी संपत्तियां, मकान, जमीन, होटल और फार्म हाउस हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरमा की कई अन्य देशों में भी बेनामी संपत्ति है, जिसका खुलासा कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने किया था। प्रोफेसर कुमार ने आगे कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर अभद्र टिप्पणी कर दलित समाज का अपमान किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी और जब तक सरमा माफी नहीं मांगते, तब तक सड़क पर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। प्रोफेसर कुमार ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री ने अपने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर कोई जवाब नहीं दिया है। यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है कि वह दलित समाज की घोर विरोधी है।

Spread the love

Popular Articles