Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत:गिरिडीह में दो स्कूटी की टक्कर से हुआ था हादसा, इलाज के दौरान हुई मौत


गिरिडीह के बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के हाड़ोडीह निवासी चौकीदार महेंद्र तुरी के 25 वर्षीय पुत्र दिलीप तुरी के रूप में हुई है। दिलीप तुरी ने शुक्रवार सुबह धनबाद के अशर्फी अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिलीप तुरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। शुक्रवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे पत्नी, माता-पिता और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। पूरे हाड़ोडीह गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिलीप तुरी अपने एक साथी के साथ स्कूटी से गिरिडीह जा रहे थे। बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर कर्णपुरा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक अन्य स्कूटी से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों स्कूटी सवार सड़क पर गिर पड़े और दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल दिलीप को तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया था। धनबाद के अशर्फी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। दिलीप तुरी की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार पर गहरा संकट आ गया है। वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता और आश्रितों के लिए राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles