Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Nawada Wins U-16 Cricket; Vikram Man of the Match

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नालंदा के पावापुरी में आयोजित श्यामल सिन्हा U-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में नवादा ने शेखपुरा को 168 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ नवादा ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

.

शुक्रवार सुबह हुए मुकाबले में नवादा के कप्तान विक्रम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 49.3 ओवरों में 268 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

नवादा की ओर से कप्तान विक्रम ने 58 रन, धरम कुमार ने शानदार 72 रन, मंटू कुमार ने 45 रन और पृथ्वी ने 36 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। शेखपुरा के गेंदबाजों में अंकेश कुमार और आकाश ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आयुष को दो सफलताएं मिलीं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेखपुरा की पूरी टीम नवादा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और महज 36 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शेखपुरा की तरफ से सचिन ने सर्वाधिक 25 रन, जयेश ने 20 रन और किशन ने 13 रन बनाए।

नवादा के स्पिनरों ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। राज पांडे और वैभव राज ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि अंकित ठाकुर ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। उनकी कसी हुई गेंदबाजी के कारण शेखपुरा के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए।

शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए नवादा के कप्तान विक्रम कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें यह ट्रॉफी नवादा के अध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा प्रदान की गई।

नवादा का अगला मुकाबला गया के खिलाफ है। यदि नवादा यह मैच जीत जाती है, तो वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहते हुए मगध की चैंपियन बनेगी और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

नवादा की इस लगातार दूसरी जीत पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, उपाध्यक्ष रंजन सिंह, सचिव राकेश कुमार, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे, क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, खिलाड़ियों के प्रतिनिधि मनीष गोविंद, चयनकर्ता श्यामदेव कुमार, अजय कुमार, दिनेश कुमार और बबलू वर्मा सहित कई पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles