Top 5 This Week

Related Posts

राज्य व जिला स्तर पर मानव बल की बहाली की तैयारी

रांची|झारखंड राज्य उद्यान प्रोमोशन सोसाइटी की शासी निकाय की बैठक गुरुवार को नेपाल हाउस स्थित मंत्रालय में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आवश्यकता आधारित अनुबंध पर मानव बल बहाल करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। मानव बल का चयन दो स्तर पर किया जाएगा। सोसाइटी ने राज्य और जिला स्तर पर बहाली का प्रारूप तैयार किया है।

Spread the love

Popular Articles