Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Buxar Youth FIR | PM Threat VPN Crypto App Tor Browser Found

बक्सर के अमन कुमार तिवारी नामक युवक पर एक वेबसाइट के माध्यम से प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उसे 8 अप्रैल की रात उसके घर से गिरफ्तार किया।

.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सिमरी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि आशा पड़री निवासी अमन कुमार तिवारी ने संयुक्त राज्य अमेरिका की गुप्तचर एजेंसी सीआईए (CIA) की वेबसाइट पर प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी भरा आपत्तिजनक पोस्ट किया था।

विशेष टीम गठित की गई

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार कश्यप के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, दो पेनड्राइव, विभिन्न बैंकों के नौ डेबिट कार्ड और एक फर्जी पहचान पत्र बरामद किया। जांच में उसके मोबाइल में कई वीपीएन (VPN) और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े ऐप मिले, जबकि लैपटॉप में डार्क वेब एक्सेस करने के लिए इस्तेमाल होने वाला टोर ब्राउजर (Tor Browser) इंस्टॉल पाया गया।

आरोपी अमन ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी अमन ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसने यह भी खुलासा किया कि वह पहले कोलकाता एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने के मामले में भी शामिल रह चुका है।

इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 19/26, दिनांक 10 अप्रैल 2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में साइबर थाना और सिमरी थाना की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles