Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल तट पर बढ़ा जलस्तर, पर्यटक होटल में कैद

बंगाल तट पर बढ़ा जलस्तर, पर्यटक होटल में कैद

हल्दिया से कुंदन कुमार झा की रिपोर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण सोमवार सुबह से ही दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हल्की बारिश शुरू हो गयी है. बारिश से समुद्र का जलस्तर बढ़ गया है. इस वजह से दीघा, मंदारमणि और ताजपुर जाने वाले पर्यटकों की परेशानी बढ़ गयी है. पर्यटकों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गयी है. उन्हें होटल में ही रहने की हिदायत दी गयी है. होटल मालिकों ने अपने गेट को बंद कर दिया है, जिससे पर्यटक बाहर नहीं जा सकें.

मछुआरों को 29 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के ऊपर बना गहरा दबाव उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है. इस बाबत मछुआरों को 29 जुलाई तक पश्चिम बंगाल तट और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है. विभाग के अनुसार, तेज हवाएं 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. इसके कारण समुद्र के अत्यधिक अशांत रहने की आशंका है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दक्षिण बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

विभाग ने बताया कि पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम सहित तटीय और उनसे सटे जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में बुधवार तक भारी बारिश का अनुमान है. विभाग ने कोलकाता के लिए मंगलवार तक आमतौर पर आसमान में बादल छाये रहने और एक-दो दौर की मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया. बुधवार को कोलकाता का मौसम सुहाना रहने की संभावना है.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles