Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ईचा में 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन की गूंज


राजनगर । प्रखंड क्षेत्र के ईचा गांव में शुक्रवार से 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन शुरू हुआ। आयोजन के शुभारंभ के साथ ही पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया। विभिन्न संकीर्तन मंडलियों द्वारा हरि नाम के जाप और भजन-कीर्तन से माहौल पूरी तरह हरिमय हो गया। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से आई संकीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रमुख रूप से श्री श्री गिरधारी संकीर्तन संप्रदाय, ग्राम बांगो पूर्वी सिंहभूम, श्री श्री नागातुमंग नवयुवक संकीर्तन संप्रदाय, नागातुमुंग राजनगर, श्रीश्री निपक गिरी संप्रदाय, ग्राम तिलामुंडा, श्रीश्री दीपक दास गोस्वामी संप्रदाय, ग्राम बोड़तोलिया पश्चिम बंगाल, श्रीश्री लक्ष्मीदास गोस्वामी संप्रदाय, ग्राम किरीबेड़ा, झालदा पश्चिम बंगाल तथा श्री श्री पूर्णचंद्र प्रधान संप्रदाय, इचाहातु कराइकेला, पश्चिमी सिंहभूम की मंडलियों ने भाग लिया। कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर हरि नाम का गुणगान करते नजर आए। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 16 पहर तक चलने वाले इस अखंड संकीर्तन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। गांव में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles