Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल के कोसी बराज पर युवक नदी में डूबा:तीसरी सोमवारी पर जल भरने दोस्तों के साथ आया था


सुपौल से सटे कोसी बराज पर सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक संजीत कुमार शर्मा पैर फिसलने से कोसी नदी में बह गया। घटना के बाद से सोमवार सुबह करीब 8.40 बजे तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता युवक अररिया जिले के अचरा गांव निवासी अरुण शर्मा का पुत्र बताया जा रहा है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, संजीत कुमार शर्मा तीसरी सोमवारी के अवसर पर अपने कुछ दोस्तों के साथ कोसी बराज पर जल भरने आया था। सोमवार की देर रात करीब 2:30 बजे वह कोसी बराज के 12 नंबर गेट के समीप पहुंचा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव वाली कोसी नदी में जा गिरा। बचाव और तलाश अभियान में काफी परेशानी पानी की तेज धार में बहते ही वह आंखों से ओझल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद 12 नंबर गेट को बंद कराया गया, ताकि नदी में खोज अभियान चलाया जा सके। नेपाल एपीएफ के जवानों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। देर तक खोजबीन के बावजूद संजीत का कोई पता नहीं चल सका। नदी में तेज बहाव होने के कारण बचाव और तलाश अभियान में काफी परेशानी आ रही है। लापता युवक की बहन मंजू देवी ने बताया कि संजीत दो भाइयों में छोटा था। करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए परिवार वाले उसकी दो वर्षीय एक बेटी भी है। हादसे के बाद से पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संजीत की बहन मंजू देवी ने बताया कि उनका भाई दोस्तों के साथ तीसरी सोमवारी पर कोसी बराज जल भरने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। परिवार के लोग लगातार उसके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं, नेपाल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल एपीएफ जवानों और गोताखोरों की टीम नदी में लगातार उसकी तलाश कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles