Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चाईबासा में संदिग्ध अवस्था में मिला शव:एक दिन बाद शव की हुई पहचान, युवक की पीट-पीटकर हत्या की आशंका


चाईबासा के कुमारडूंगी थाना क्षेत्र के बढ़मिता गांव के पास शुक्रवार को एक 33 वर्षीय युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। ग्रामीणों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। प्रारंभ में शव की पहचान नहीं हो पाई थी, जिसके चलते उसे चाईबासा शव गृह में रखा गया। शनिवार को मृतक की पहचान टूंटाकाटा, पड़सा निवासी 33 वर्षीय कार्तिक महाराणा, पिता नाथों महाराणा के रूप में हुई। मृतक नीले रंग का पैंट और हल्के पीले-सफेद रंग की गंजी पहने हुए था। पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति और उससे आ रही तेज दुर्गंध से यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या बुधवार रात के आसपास की गई होगी। शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। सूत्रों के मुताबिक, कार्तिक महाराणा शादीशुदा था, लेकिन वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। यह भी चर्चा है कि वह कुमारडूंगी क्षेत्र की एक युवती के संपर्क में था और संभवतः उसी के बुलावे पर वहां गया था। पुलिस ने इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। स्थानीय स्तर पर युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव दो दिन से अधिक पुराना होने के कारण चाईबासा में पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका, जिसके चलते उसे जमशेदपुर भेजा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles