![]()
महुआडांड़ | दुर्गाबाड़ी प्रांगण में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य हलवाई समाज ने बाबा गणिनाथ का वार्षिक जन्मोत्सव सह पूजनोत्सव आयोजित किया। कार्यक्रम में महुआडांड़ और आसपास के क्षेत्रों से समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। सुबह आठ बजे बाबा गणिनाथ की प्रतिमा स्थापित कर पूजा शुरू हुई। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करीब 10 बजे तक पूजन संपन्न कराया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। सुबह 11 बजे सम्मान समारोह हुआ। लातेहार जिला अध्यक्ष नंदू प्रसाद ने कार्यक्रम की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में गेंदा प्रसाद मौजूद रहे। समाज के हित में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन हुआ। रांची से सविता और आनंद हलचल ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। अनाथ आश्रम के बच्चों को भोजन कराया गया और दैनिक उपयोग की सामग्री दी गई। मैट्रिक टॉपर बेबो कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में संजय प्रसाद की अगुवाई रही।
धूमधाम से मना बाबा गणिनाथ का जन्मोत्सव
