गिरिडीह में दो बाइक की टक्कर, एक की मौत:अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में बुजुर्ग ने तोड़ा दम, एक ही बाइक पर सवार थे तीन लोग

Date:


गिरिडीह में गुरुवार की रात रोड एक्सीडेंट में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। हादसा दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। घटना बेंगाबाद–मधुपुर मुख्य मार्ग पर चपुआडीह के पास हुई। मृतक की पहचान सहदेव पंडित के रूप में की गई। दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों में सोबराजपुर निवासी प्रमिला देवी और बबलू शर्मा, तथा बुच्चानवाडीह निवासी तबरेज अंसारी शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। देवघर से सोबराजपुर लौट रहे थे तीन लोग
घायल बबलू शर्मा ने बताया कि वे अपने चाचा सहदेव पंडित और प्रमिला देवी के साथ एक बाइक पर देवघर से सोबराजपुर लौट रहे थे। चपुआडीह स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र के पास रुकने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सहदेव पंडित को प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल से धनबाद रेफर किया गया था। हालांकि, एंबुलेंस से धनबाद ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर, सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Limiting access to global technology could backfire on EU, warns Google | World News

Europe’s push to become more self-reliant in technology could...

Former Bajrang Dal district president murdered in Pudukottai, financial dispute suspected

A former district president of the Bajrang Dal in...

Ian Bell joins Delhi Capitals as assistant coach

Ian Bell, the former England batter, has been appointed...
Join Us WhatsApp