
Mamata Banerjee Asansol Rally 12 April| आसनसोल, संतोष कुमार : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के महासमर में ममता बनर्जी ने शक्ति प्रदर्शन के लिए औद्योगिक नगरी आसनसोल को चुना है. रविवार 12 अप्रैल को पश्चिम बर्धमान जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री आसनसोल के एसटीपी क्षेत्र स्थित गोविंदनगर मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी. ममता की रैली के लिए पूरे शहर को टीएमसी के झंडों और पोस्टरों से पाट दिया गया है.
मलय घटक ने लिया तैयारियों का जायजा
आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार और कद्दावर नेता मलय घटक ने खुद कार्यक्रम स्थल का दौरा किया. सुरक्षा और बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया. सभा की सबसे खास बात यह है कि मुख्य मंच के सामने एक विशेष ‘सेलिब्रेशन जोन’ बनाया जा रहा है, जो न केवल भीड़ को व्यवस्थित रखेगा, बल्कि रैली को एक उत्सव का रूप भी देगा. बैरिकेडिंग से लेकर साउंड सिस्टम तक, हर पहलू पर बारीक नजर रखी जा रही है.
‘चौथी बार ममता सरकार’ का संकल्प
आसनसोल नगर निगम के उपमहापौर वसीमुल हक ने कहा कि यह केवल एक चुनावी सभा नहीं, बल्कि राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व को फिर से स्थापित करने का संकल्प है. उन्होंने दावा किया कि 12 अप्रैल की यह सभा जिले की 9 सीटों के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसमर्थन जुटाने का नया रिकॉर्ड बनायेगी. पार्टी का लक्ष्य ममता बनर्जी को चौथी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाना है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह : श्रावणी मंडल
पार्षद श्रावणी मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच भारी उत्साह है. उन्होंने कहा कि आसनसोल की धरती से दिया गया ममता बनर्जी का संदेश पूरे राज्य में जायेगा. विशेष रूप से आसनसोल उत्तर के उम्मीदवार मलय घटक के समर्थन में इस सभा को एक बड़े राजनीतिक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के शोर में ‘सुकून’ वाली तस्वीर, दुर्गापुर में गले मिले BJP-CPM प्रत्याशी, पूर्व मेयर ने दिया ‘गुरु मंत्र’
9 सीटों का समीकरण साधेगी ममता की रैली
तृणमूल कांग्रेस के लिए पश्चिम बर्धमान जिला हमेशा से एक बड़ी चुनौती और अवसर रहा है. ऐसे में ममता बनर्जी की यह सभा न केवल आसनसोल उत्तर, बल्कि कुल्टी, रानीगंज, जामुड़िया और पांडवेश्वर जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर भी वोट बैंक को साधने का काम करेगी. राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस मैदान से ममता बनर्जी विपक्ष के हमलों का करारा जवाब दे सकती हैं.
इसे भी पढ़ें
भारत कोई धर्मशाला नहीं है…, बांकुड़ा में गरजे अमित शाह, बोले- जड़ से मिटा देंगे TMC का सिंडिकेट राज
The post आसनसोल के गोविंदनगर मैदान में 12 को हुंकार भरेंगी ममता बनर्जी, जुटेगा जनसैलाब appeared first on Prabhat Khabar.
