Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एचसीजीकॉन-2.0 : कैंसर से लड़ाई को मजबूत करेगा झारखंड : इरफान अंसारी


रांची के रेडिशन ब्लू में आयोजित एचसीजीकॉन 2.0 के दौरान राज्य में कैंसर उपचार और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने को लेकर कई अहम घोषणाएं की गईं। बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शामिल रहें, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम के एमडी शशि प्रकाश झा समेत कैंसर के कई विशेषज्ञ चिकित्सक व अन्य मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री पे कहा कि कैंसर आज एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। देश में हर साल करीब 15 लाख और झारखंड में लगभग 35 हजार नए मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता कैंसर की पहली स्टेज में पहचान (स्क्रीनिंग) सुनिश्चित करना है, ताकि समय रहते इलाज संभव हो सके। इसके साथ ही गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख कर दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 1200 डॉक्टर, 7000 एएनएम-जीएनएम और 1000 तकनीशियनों की बहाली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles