Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह के मुंडहरी मोड़ पर आमने-सामने टक्कर:देवघर से आ रही कार की दूसरे कार से सीधी भिड़ंत, 5 घायल, 3 की हालत गंभीर


गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चपूआडीह मुंडहरी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक कार देवघर से गिरिडीह की ओर आ रही थी। तभी मुंडहरी मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को कार से निकाल पहुंचाया अस्पताल घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। क्षतिग्रस्त कारों में फंसे घायलों को बाहर निकालने में ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई। सभी घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस पहुंची मौके पर, वाहनों को हटाया सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर आवागमन बहाल कराया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। जिनमें दो को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Popular Articles