Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नमाज से लौट रहे युवक को कार ने मारी टक्कर:कोडरमा में हादसे के बाद कार पलटी, नाबालिग चालक हुआ फरार, हुई मौत


कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित एनएच-20 पर असनाबाद मस्जिद के सामने रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. असद जमाल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, असद जमाल असनाबाद की जामा मस्जिद में नमाज अदा कर अपने किराए के मकान की ओर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय कोडरमा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह करीब 20 फीट दूर खड़े एक ऑटो में जा गिरा। टक्कर के बाद पलटी कार, नाबालिग चालक मौके से फरार हादसे के बाद कार घटनास्थल पर ही पलट गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार चला रहा नाबालिग युवक मौके से फरार हो चुका था। खोजबीन के दौरान असद जमाल एक टेंपो में लहूलुहान अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उसे निजी वाहन से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि असद जमाल मूल रूप से गिरिडीह जिले के राजधनवार का निवासी था और असनाबाद में किराए के मकान में रहकर आइसक्रीम की दुकान चलाता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। आक्रोशित लोगों ने एनएच-20 किया जाम घटना के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने नाबालिग चालक और कार मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच-20 को घंटों जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए दे देते हैं, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles