Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में सड़क हादसा, तीन बाइक सवार घायल:राह चलते पीछे से मारी टक्कर, सड़क पर गिरे तीनों युवक, एक के सिर में लगी चोट


धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरखाबाद में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आरएस मोड़ रतनपुर से बरवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खैरखाबाद के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। तीनों घायलों को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान जीरा मुरी राशि टोला निवासी अशोक मरांडी, रेशमा हसदा और राम बास्की के रूप में हुई है। अशोक मरांडी की हालत नाजुक डॉक्टरों के अनुसार, हादसे में अशोक मरांडी के सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं रेशमा हसदा के पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि राम बास्की भी घायल हैं। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles