Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ के पतरातू में फिर गूंजी गोलियां:अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के गेट पर देर रात फायरिंग, आठ राउंड चली गोलियां


रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रात इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के गेट पर हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब आठ राउंड गोलियां चलाईं, जिससे प्लांट के मुख्य गेट पर छेद हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने ली है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में भय का माहौल है। घटना छिपाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट प्रबंधन द्वारा गोली लगे गेट पर आनन-फानन में पेंट कर घटना को छिपाने का प्रयास किया गया। हालांकि पुलिस को सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पतरातू के सीडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि राहुल दुबे गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। गैंग के सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। पहले भी हो चुकी है गोलीबारी यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 4 अप्रैल को ओएसएम दूध प्लांट में भी इसी तरह बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की थी। वहीं, उससे तीन दिन पूर्व पतरातू रेलवे फाटक स्थित रेलवे ब्रिज निर्माण स्थल पर हुई गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने 5 अप्रैल को राहुल दुबे गैंग के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके अलावा भुरकुंडा दोमुहानी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गैंग के एक अपराधी को गोली भी लगी थी। बावजूद इसके गैंग की सक्रियता बनी हुई है, जिससे पूरे पतरातू क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles