Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में जुआ अड्डे के विवाद में हत्या की आशंका:रात में घर से निकले थे राजेश, सुबह कोल साइडिंग के पास मिला शव


हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पसई गांव में रविवार को 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता का नाम मुंशी साव बताया गया है। जानकारी के अनुसार, राजेश साव अपने घर पर चिकन सेंटर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके भाई पवन साव ने बताया कि 11 अप्रैल की रात करीब 10 बजे दुकान बंद करने के बाद वह घर से बाहर निकले थे। पत्नी द्वारा रोकने के बावजूद वह नहीं रुके। पूरी रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह बीकेडी बानादाग कोल साइडिंग के पास उनका शव मिलने की सूचना मिली। जुआ अड्डे पर विवाद की आशंका परिजनों ने राजेश साव की हत्या जुआरियों द्वारा किए जाने की आशंका जताई है। पवन साव के अनुसार, जिस स्थान पर शव बरामद हुआ है, वहां नियमित रूप से जुए का अड्डा संचालित होता है और राजेश भी अक्सर वहां जाते थे। आशंका जताई जा रही है कि हार-जीत को लेकर हुए विवाद में उनकी हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि अवैध जुआ अड्डों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण इस तरह की घटना हुई। इस घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हजारीबाग-सिमरिया मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने समझाकर हटवाया जाम घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर तथा जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम हटवाया। परिजनों ने थाने में आवेदन देकर जुआ अड्डा संचालक सहित दो नामजद व्यक्तियों पर हत्या का संदेह जताया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इधर, हजारीबाग के सांसद प्रतिनिधि अजय साव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles