Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय में पैडलिंग फॉर चेंज कार्यक्रम:साइकिल पे संडे के 600 वें रविवार को दिखा जोश, 500 लोगों ने लिया हिस्सा


साइकिल पे संडे के 600 वें रविवार को आज पैडलिंग फॉर चेंज कार्यक्रम में साइकिल यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम को लेकर हर तरफ जोश, जुनून और उमंग को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा था। इसमें स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत स्वच्छता की नई पहल बढ़ाएं हाथ-करें सफाई साथ को लेकर नगर परिषद बीहट ने भी योगदान दिया। सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर बीहट से शुरू 6 किलोमीटर यात्रा एनएच-31 होते हुए हर्ल टाउनशिप स्थित डीएवी परिसर तक की गई। इसमें 500 से ज्यादा लोग शामिल हुए। यात्रा में एक तरफ बच्चों ने भाग लिया। वहीं, दूसरी तरफ सैकड़ों युवकों और सीनियर सिटीजन के लोगों ने भी भाग लिया। आकाश गंगा रंग चौपाल के इस यात्रा की शुरुआत राष्ट्रकवि दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। डीएवी में कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वंभर सिंह, नगर निगम के पूर्व मेयर संजय सिंह, बीहट के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, कार्यपालक अवनीश कुमार, बीडीओ अनुरंजन कुमार, पर्यावरणविद शिव प्रकाश भारद्वाज, जीडी कॉलेज डॉ. शशिकांत पांडेय, प्रो. जेपी शर्मा, डीएवी के सर्वेश्वर भुजबल, मध्य विद्यालय बीहट के प्रधान रंजन कुमार, अनुपमा सिंह, पत्रकार पुष्पराज एवं प्रभाकर कुमार ने बरगद और तुलसी में गंगाजल डालकर किया। बल्कि नेपाल से आए लोगों ने भी लिया हिस्सा कार्यक्रम का संयोजन डॉ. कुंदन कुमार, स्वागत अंशु कुमार और धन्यवाद ज्ञापन सचिव गणेश कुमार ने किया। साइकिल पे संडे के पैडलिंग फॉर चेंज कार्यक्रम में केवल बीहट नगर परिषद के साइकिल यात्रियों ने ही भाग नहीं लिया। बल्कि नेपाल से आए सिन्नी ठाकुर, जमुई से आए विनय कुमार, पटना, लखीसराय, समस्तीपुर एवं वैशाली से आए अभियानी सदस्यों ने भी भाग लिया। बेगूसराय के बीहट, सिमरिया, गढ़हरा, बारो, सिमरिया घाट, लवकी कसहा, बरियाही, रूपनगर, अमरपुर, गंगा प्रसाद, विष्णुपुर चांद, मल्हीपुर, चकिया, महना, नूरपुर, पपरौर, असुरारी, कील, सिंगदाहा, बथौली, सहुरी, रचियाही और बछवाड़ा सहित 38 गांव के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर साइकिल पे संडे अभियान की ओर से बर्तन बैंक की शुरुआत की गई। अभियान के संयोजक डॉ. कुंदन कुमार ने बताया कि साइकिल पे संडे द्वारा आम लोगों को निशुल्क फिलहाल स्टील ग्लास और थाली विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे लोग उपयोग करने के बाद उसे फिर वापस कर देंगे। नगर परिषद बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार ने कहा कि साइकिल पे संडे के साथ मिलकर बेहतर कार्य किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles