Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हाईवा की टक्कर से पिता की मौत, बेटी गंभीर:स्कूल छोड़ने जा रहे थे, क्रशर प्लांट के पास हुआ हादसा


पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 8 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शहरपुर मौजा स्थित लोकनाथ भगत क्रशर प्लांट के समीप हुई, जहां एक तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान शहरपुर निवासी सिदो किस्कू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिदो किस्कू अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान क्रशर प्लांट से निकल रहे हाईवा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिदो किस्कू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद जुटी भीड़, परिजनों में आक्रोश हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए दोषी हाईवा चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है लोगों का कहना है कि इस इलाके में क्रशर प्लांटों से निकलने वाले भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, लेकिन उनकी गति पर कोई नियंत्रण नहीं है। कई बार प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बच्ची को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस घटना ने एक बार फिर खनन क्षेत्रों में बेलगाम वाहनों की गति और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्थर उद्योग से जुड़े हाईवा वाहन चिप्स लोड कर बिहार और पश्चिम बंगाल तक जाते हैं और अक्सर तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त नियंत्रण और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles