Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अब छात्राएं भी पढ़ेंगी, इनके लिए 33% सीटें आरक्षित


नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अब छात्राएं भी पढ़ेंगी। उनके लिए 33% सीटें आरक्षित कर दी गई है। राज्य सरकार ने इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब तक यहां सिर्फ छात्रों का एडमिशन होता था। विद्यालय प्रबंधन और संचालन नियमावली-2026 के अनुसार नामांकन परीक्षा जैक लेगा, जबकि शिक्षक नियुक्ति परीक्षा जेपीएससी के जिम्मे होगा। फरवरी में कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पारित हो चुका है। बच्चों के नामांकन के लिए जैक दो चरणों में परीक्षा लेगा। एडमिशन की सीटें बढ़ेंगी। अभी छठी कक्षा में 100 छात्रों का नामांकन होता है। सरकार ने विद्यालय में बच्चों की क्षमता विस्तार के लिए एक समय सीमा तय की है। अगले तीन वर्षों में विद्यालय की कुल सीटों को दोगुना और पांच वर्षों में इसे तिगुना किया जाएगा। विद्यालय में चार स्तरीय व्यवस्था बनाई गई है। सबसे पहले अपेक्स बॉडी का गठन होगा। मुख्यमंत्री इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस बॉडी में नीतिगत फैसले लिए जाएंगे। सामान्य निकाय का भी गठन होगा। इसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री करेंगे। शिक्षकों के आधे पद रिक्त, अब भरे जाएंगे नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अभी शिक्षकों के आधे पद रिक्त हैं। गजट नोटिफिकेशन होने के बाद अब इन पदों को भरने की कार्रवाई शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में इस प्रतिष्ठित स्कूल के रिजल्ट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सरकार को उम्मीद है कि नई व्यवस्था से इस स्कूल का पुराना गौरव लौटाया जा सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles