Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांकुड़ा में योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद बवाल, BJP कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव, रोड जाम कर जोरदार प्रदर्शन

Bankura BJP Workers Bus Attacked| बांकुड़ा/सोनामुखी, प्रणव वैरागी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान बांकुड़ा जिले में तनाव फैल गया. जिले के पात्रसायर स्थित मवेशी बाजार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेगा रैली खत्म होने के बाद वहां से लौट रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं की बस पर हमला किया गया. सोनामुखी के पास धनशिमला रेल गेट के निकट बदमाशों ने बस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक भाजपा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में लोग उत्तेजित हो गये. भाजपा समर्थकों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

पथराव के बाद रणक्षेत्र बना सोनामुखी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ की सभा से भाजपा कर्मी बसों से वापस लौट रहे थे. जैसे ही बस धनशिमला रेल गेट के पास पहुंची, पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पत्थरों से हमला कर दिया. बस के शीशे टूट गये. एक कार्यकर्ता के हाथ में गहरी चोट आयी. घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी.

पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की बहस

इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की तीखी बहस हुई. पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की भी सूचना है. काफी देर तक चले हंगामे और आम लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम हटाया गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC के गुंडों का हमला बनाम BJP मिथ्याचारी पार्टी

इस घटना ने जिले की राजनीतिक गर्मी को और बढ़ा दिया है. बस पर हुई पत्थरबाजी के बाद तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. इस हमले के बारे में किस पार्टी ने क्या कहा, यहां पढ़ें.

भाजपा का आरोप : सोनामुखी से भाजपा विधायक और उम्मीदवार दिबाकर घरामी ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किये हैं. उन्होंने कहा कि योगी जी की सफल जनसभा से टीएमसी वाले बौखला गये हैं. उन्होंने जो किया है, वह लोकतंत्र पर हमला है.

बांकुड़ा में योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद बवाल, BJP कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव, रोड जाम कर जोरदार प्रदर्शन
बस पर पत्थरबाजी के बाद भाजपा समर्थकों ने रोड को जाम कर दिया.

TMC का पलटवार : तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार काल्लोल साहा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा- इस घटना से तृणमूल का कोई लेना-देना नहीं है. कुछ भी होता है, तो भाजपा हमें बदनाम करने लगती है. यह किसी और दल की साजिश भी हो सकती है. भाजपा एक मिथ्याचारी (झूठ बोलने वाली) पार्टी है.

Bankura BJP Workers Bus Attacked: घटना के बाद सुरक्षा बढ़ायी गयी

घटना के बाद सोनामुखी और धनशिमला इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. चुनाव से ठीक पहले हुई इस हिंसा ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है.

इसे भी पढ़ें

मालदा कांड में NIA का एक्शन, कांग्रेस उम्मीदवार समेत 7 हिरासत में, ISF नेता गिरफ्तार, रडार पर AIMIM सदस्य

भाटपाड़ा हिंसा : भाजपा कार्यकर्ता के घर हमला करने वाला मुख्य आरोपी 5 पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

The post बांकुड़ा में योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद बवाल, BJP कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव, रोड जाम कर जोरदार प्रदर्शन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles