Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में बढ़ेगी गर्मी, 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा:16-17 अप्रैल को 13 जिले में लू, 36 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, नहीं होगी बारिश


झारखंड में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी सताने वाली है। अप्रैल महीने का दूसरा सप्ताह गर्म हवाओं की चपेट में रह सकता है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना भी नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास तेज होगा। मौसम के बदलने वाले मिजाज का असर 13 जिलों में नजर आने वाला है। गर्म हवा या लू की स्थिति रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल किसी तरह के मौसमी सिस्टम के सक्रिय नहीं होने के कारण राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा। रांची और आसपास 36 डिग्री तक जाएगा पारा राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण दिन में गर्मी और रात में हल्की उमस महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि 16 और 17 अप्रैल को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इस दौरान लू जैसी स्थिति बनने की भी आशंका से इनकार नहीं किया गया है। चेतावनी नहीं, पर सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने फिलहाल राज्य के किसी भी हिस्से के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। ऐसे में इस दौरान आंधी, बारिश या तूफान की संभावना नहीं है। हालांकि, बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा, जिससे गर्मी का असर और बढ़ सकता है। सिस्टम कमजोर पड़ने से बदला मौसम का मिजाज झारखंड के मौसम में इन दिनों बदलाव साफ तौर पर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव की मुख्य वजह किसी भी प्रभावी मौसमी सिस्टम का सक्रिय नहीं होना है। आमतौर पर इस समय पश्चिमी विक्षोभ या लोकल सिस्टम के कारण बादल और हल्की बारिश की स्थिति बनती है। फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। इसके कारण आसमान साफ बना हुआ है। सूर्य की तेज किरणें सीधे धरती पर पहुंच रही हैं, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles