Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

JDU की मीटिंग में तय होगा डिप्टी CM-मंत्रियों का चेहरा:सीएम हाउस में अंतिम फैसला लेंगे ललन सिंह; शिवराज सिंह करेंगे नए मुख्यमंत्री का ऐलान


बिहार को 48 घंटे के अंदर नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। सीएम हाउस पर आज सुबह से ही हलचल तेज रहेगी। सत्ता के नए समीकरण को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी रहेगा। सरकार के गठन से जुड़े तमाम अहम फैसले लिए जाएंगे। इन मीटिंग्स में ही ये तय हो जाएगा कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से कौन उपमुख्यमंत्री का फेस होगा और नई सरकार में किन चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलेगी। सीएम हाउस में बनेगी बेहद अहम रणनीति मंत्रिमंडल के आकार से लेकर नए और पुराने चेहरों के संतुलन तक, हर पहलू पर गहन मंथन चलेगा। पूरी प्रक्रिया में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है, जो आज सीएम हाउस पहुंचकर अंतिम रणनीति तय करेंगे। इसके लिए वो कल शाम ही दिल्ली से पटना पहुंच गए है। इसके अलावा जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव समेत कई बड़े नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे। इन नेताओं के बीच लगातार हो रही बैठकों में सरकार के गठन का पूरा खाका तैयार किया जाएगा। कल 11 बजे नीतीश की अध्यक्षता में कैबिनेट की लास्ट बैठक वहीं, 14 अप्रैल का दिन भी बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। इस दिन सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी। बैठक के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसी के साथ मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके तुरंत बाद एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा। बीजेपी की ओर से इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। कुल मिलाकर, बिहार में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर अब पूरी तरह साफ होने वाली है। अगले दो दिनों में न सिर्फ मुख्यमंत्री का नाम सामने आएगा, बल्कि नई सरकार का पूरा ढांचा भी तय हो जाएगा, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं। बिहार के नए सीएम की घोषणा करेंगे शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक यानी ऑब्जर्वर बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 15 अप्रैल को शिवराज सिंह नए सीएम फेस का ऐलान करेंगे। उन्होंने मध्य प्रदेश के रायसेन में कहा, एक कार्यकर्ता के नाते हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना मेरा कर्तव्य है। पार्टी मुझे जो भी दायित्व सौंपेगी, उसे मैं पूर्ण निष्ठा, प्रतिबद्धता और पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा। 14 अप्रैल को बिहार में रहूंगा। 14 तारीख को ही मुख्यमंत्री नीतीश जहां एक ओर इस्तीफा देंगे, वहीं दूसरी ओर नए सीएम की पेशकश की जाएगी। उसके बाद यानी अगले दिन नए सीएम शपथ लेंगे और बिहार में नई सरकार का गठन हो जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles