Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज नहीं कराई तो रुकेगा शिक्षकों का वेतन


रांची समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राज्य स्तर से प्राप्त जिले की रैंकिंग, पारदर्शिता और जवाबदेही पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर शिक्षक व छात्र उपस्थिति दर्ज कराने को अनिवार्य बताया गया। उपायुक्त ने कहा कि अभी केवल 76% शिक्षक और 54% छात्र उपस्थिति दर्ज हो रही है। जिन शिक्षकों की पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं होगी, उनका वेतन निर्गत नहीं किया जाएगा। ऐसे शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही जरूरत पड़ने पर आधारभूत संरचनाओं को निर्माण डीएमएफटी फंड से निर्माण कराने को कहा। डीसी ने बैठक में सभी बच्चों के आधार पंजीकरण पर जोर दिया गया। जन्म प्रमाण-पत्र के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। वहीं, मध्याह्न भोजन के लिए नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles