Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किसानों को 20 रुपए किलो मिलेगा उन्नत आलू बीज:अररिया कृषि विज्ञान केंद्र में सीमित स्टॉक, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा वितरण


अररिया के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें उन्नत आलू बीज के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), अररिया में उन्नत किस्म का आलू बीज 20 रुपए प्रति किलो की दर से उपलब्ध है। बीज सीमित मात्रा में हैं, इसलिए किसानों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। यूसी मैप किस्म का बीज उपलब्ध कृषि विज्ञान केंद्र, अररिया के अनुसार, यहां यूसी मैप (Yusi Map – T/L) किस्म का आलू बीज उपलब्ध है। इसकी कीमत 20 रुपए प्रति किलो तय की गई है। स्टॉक सीमित होने के कारण किसानों से जल्द बीज लेने की अपील की गई है, ताकि उपलब्धता खत्म होने से पहले वे इसका लाभ उठा सकें। अच्छे बीज से बेहतर उत्पादन में मदद आलू की खेती में बीज की गुणवत्ता अहम होती है। अच्छे बीज से फसल की शुरुआत बेहतर हो सकती है। हालांकि, बेहतर उत्पादन के लिए समय पर बुवाई, उचित खाद, सिंचाई और फसल की देखभाल भी जरूरी है। उन्नत बीज के साथ खेती के सही तरीकों को अपनाकर किसान उत्पादन बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र से ले सकते हैं बीज आलू की खेती की तैयारी कर रहे किसान कृषि विज्ञान केंद्र, अररिया पहुंचकर बीज प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र जाने से पहले किसानों को बीज की उपलब्धता, वितरण के समय और खरीद की प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेने की सलाह दी गई है। कम कीमत पर उन्नत आलू बीज मिलने से किसानों को खेती की तैयारी में मदद मिल सकती है। इच्छुक किसान समय रहते केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles