Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्रेमी से शादी के लिए CCL कर्मी पति की हत्या:नौकरी लेने का भी था प्लान, गुमराह करने के लिए पुलिस को लूट में वारदात की दी थी सूचना


गिद्दी हत्याकांड का खुलासा: पत्नी व प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार: गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश की नृशंस हत्या का 24 घंटे में खुलासा, अनुकंपा पर नौकरी और शादी के लालच में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी खूनी साजिश गिद्दी थाना क्षेत्र के मेन गेट गिद्दी ‘ए’ में सीसीएल कर्मी मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी की धारदार हथियार से की गई नृशंस हत्या मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की 23 वर्षीय पत्नी सोनाली कुमारी उर्फ नीतू ही निकली।सोनाली ने अपने प्रेमी (ममेरे भाई) कौशिक कुमार नौनिया और एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल व बाल सुधार गृह भेज दिया है। लूटपाट में पति की धारदार हथियार से हत्या की दी थी जानकारी
घटना 18 अक्टूबर की सुबह सामने आई थी। पुलिस को सूचना दी गई कि अज्ञात लुटेरों ने घर में घुसकर पत्नी के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए। इसके बाद लूटपाट के दौरान सीसीएल कर्मी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हजारीबाग के निर्देश पर बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। एसआईटी ने एफएसएल (FSL), फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया तथा वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर पुलिस को हुआ शक
जांच के दौरान पत्नी के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने सारा सच उगल दिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोनाली अपने पति मंगलेश को रास्ते से हटाकर अनुकंपा के आधार पर सीसीएल में नौकरी पाना चाहती थी और प्रेमी कौशिक से शादी करना चाहती थी। इसी मंशा से आरोपियों ने मंगलेश पर धारदार दाउली और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए सोनाली ने खुद अपने हाथ-पैर बंधवाए और डकैती की मनगढ़ंत कहानी रची। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगी दाउली, खून लगा चाकू, साक्ष्य मिटाने के लिए इस्तेमाल किया गया खून लगा पोछा, आरोपियों के खून से सने कपड़े व चप्पल तथा दो मोबाइल एवं जलाए गए मोबाइलों के अवशेष बरामद किए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles