Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में ‘ऑपरेशन क्लीन’ की बड़ी सफलता:बटुकुईया गांव में छापेमारी, 50 लाख की अफीम-डोडा जब्त, माफिया फरार


चतरा पुलिस ने अफीम माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुंदा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में छापेमारी कर करीब 50 लाख रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 840 ग्राम शुद्ध अफीम, 17 बोरों में भरा 315 किलोग्राम डोडा और 35 किलोग्राम पोस्ता दाना जब्त किया। इसके अलावा अवैध अफीम की खेती और प्रोसेसिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए, जिनमें मोटर पंप, सेक्शन पाइप, फीता पाइप का बंडल और कीटनाशक स्प्रे मशीन शामिल हैं। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। नशा तस्करों में भय का माहौल बन गया है। गुप्त सूचना पर गठित टीम ने की कार्रवाई पुलिस को लंबे समय से इलाके में अफीम के अवैध कारोबार की सूचना मिल रही थी। इसी कड़ी में वरीय अधिकारियों को बटुकुईया गांव में एक तस्कर के घर में भारी मात्रा में अफीम और डोडा छिपाकर रखने की सटीक सूचना मिली। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देश पर सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से देर रात गांव की घेराबंदी कर संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की, जहां से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और उपकरण बरामद किए गए। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। अंतरराज्यीय नेटवर्क की हो रही जांच बरामदगी से यह स्पष्ट हुआ है कि कुंदा और आसपास के क्षेत्रों में न केवल अफीम का संग्रहण, बल्कि बड़े पैमाने पर इसकी खेती और प्रोसेसिंग भी की जा रही थी। चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जब्त नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। उन्होंने कहा कि माफियाओं के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले से नशे का कारोबार पूरी तरह खत्म किया जाएगा। फिलहाल कुंदा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles