Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

साल के अंत तक काम पूरा करें-DM:बकौर-भेजा पुल का किया निरीक्षण, आवागमन को मिलेगी सुविधा


सुपौल में बहुप्रतीक्षित बकौर–भेजा पुल के निर्माण कार्य का सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया, जिससे प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया, हालांकि कार्य में और तेजी लाने की जरूरत पर जोर दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित संवेदक ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पुल निर्माण के दौरान ओवरहेड विद्युत तार बड़ी बाधा बना हुआ है। इस कारण बीच में आने वाले कुल छह पिलरों के निर्माण और शिफ्टिंग की आवश्यकता पड़ी। संवेदक ने बताया कि इनमें से चार पिलरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष दो पिलरों का निर्माण मई माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद विद्युत तार को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी सावन कुमार ने मौके पर ही अधिकारियों और संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाई जाए और शेष सभी कार्यों को वर्ष 2026 के अंत तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस., अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर कुमार साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं संवेदक मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके और आम जनता को इसका लाभ जल्द मिल सके। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से लोगों में उम्मीद जगी है कि वर्षों से प्रतीक्षित यह पुल अब जल्द ही बनकर तैयार होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles