Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पानीहाटी में ‘अभया’ की गूंज, SUCI (C) की जनसभा में डॉ मृदुल सरकार ने SIR का मुद्दा भी उठाया

पानीहाटी में ‘अभया’ की गूंज, SUCI (C) की जनसभा में डॉ मृदुल सरकार ने SIR का मुद्दा भी उठाया

Dr Mridul Sarkar Panihati Rally| पानीहाटी, शिव राउत : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के बीच पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को चुनावी माहौल पूरी तरह गर्माया रहा. SUCI (C) के उम्मीदवार चंद्रशेखर चौधरी के समर्थन में घोला बाजार से एचबी टाउन तक निकाली गयी विशाल पदयात्रा के बाद आयोजित जनसभा में ‘अभया’ आंदोलन की यादें ताजा हो गयीं.

चुनाव प्रचार में ताजा हुई 9 अगस्त 2024 के प्रदर्शन की यादें

आंदोलन के प्रमुख चेहरे डॉ मृदुल सरकार ने जनसभा को संबोधित करते हुए 9 अगस्त 2024 की घटना का जिक्र किया. उन्होंने न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. इसके साथ ही, पार्टी ने राज्य में SIR की प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम काटे पर सरकार की कड़ी निंदा की.

अभया आंदोलन और न्याय की गूंज

मुख्य वक्ता डॉ मृदुल सरकार ने आरजी कर अस्पताल की घटना और उसके बाद शुरू हुए ‘अभया’ आंदोलन के संघर्ष को याद किया. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की है. चुनावी मंच से उन्होंने 9 अगस्त की रात की काली यादों को साझा करते हुए जनता को याद दिलाया कि लोकतंत्र में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना ही सबसे बड़ी शक्ति है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एसआइआर (SIR) पर घेराबंदी : छीना जा रहा मताधिकार

जनसभा के दौरान पार्टी के राज्य समिति सदस्य अजय चटर्जी और प्रदीप चौधरी ने एनआरसी प्रक्रिया और विशेष रूप से वर्तमान एसआईआर (Special Intensive Revision) के तरीके पर सवाल उठाये. वक्ताओं ने दावा किया कि एसआईआर के नाम पर लाखों वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिये गये. पार्टी ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया. कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम से भवानीपुर तक… इन ‘हॉट’ सीट्स पर हार-जीत तय करेगी कौन बनेगा मुख्यमंत्री

बेरोजगारी और कचरा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चोट

सभा में केवल राजनीतिक मुद्दे ही नहीं, बल्कि पानीहाटी की बुनियादी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया. वक्ताओं ने क्षेत्र में जल निकासी की खस्ताहाल व्यवस्था और कचरा प्रबंधन की विफलता पर प्रशासन को घेरा. बढ़ती महंगाई और युवाओं के पास रोजगार के अभाव को चुनावी मुद्दा बनाते हुए चंद्रशेखर चौधरी को जिताने की अपील की गयी.

इसे भी पढ़ें : यह वोट नहीं, मेरे भारतीय होने का सबूत है, मुर्शिदाबाद के 6 मजदूरों की कहानी जिन्हें ‘बांग्लादेशी’ बताकर सरहद पार भेज दिया

जन आंदोलनों को मिलेगी गति

पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर चौधरी की जीत केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं होगी, बल्कि यह क्षेत्र में चल रहे जन आंदोलनों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी. सभा का समापन जन आंदोलनों को तेज करने के संकल्प के साथ हुआ.

इसे भी पढ़ें

उत्तर कोलकाता में 48 प्रतिशत बूथ अति संवेदनशील, संकरी गलियों में ड्रोन से होगी निगरानी

बंगाल वोटर लिस्ट विवाद : सुप्रीम कोर्ट का 13 याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार, कहा- ट्रिब्यूनल जायें

बीरभूम में गरजे अमित शाह- TMC के पाप का घड़ा भर गया, 4 मई के बाद सूद समेत होगा हिसाब

भाजपा दंगाबाज और संविधान की हत्यारी पार्टी, 4 मई को बोरिया-बिस्तर बांधकर दिल्ली लौट जायेगी : ममता बनर्जी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles