
North Kolkata Election 2026| कोलकाता, शिव राउत : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उत्तर कोलकाता में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयीं हैं. सोमवार को उत्तर कोलकाता की डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर (DEO) स्मिता पांडे ने चुनाव तैयारियों की अहम जानकारी मीडिया से साझा की. उन्होंने बताया कि उत्तर कोलकाता के करीब 48 फीसदी बूथ अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं. इन इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग पहली बार संकरी गलियों और बस्ती इलाकों में ड्रोन कैमरों का सहारा लेगा.
उत्तर कोलकाता : आंकड़ों की नजर में
- कुल मतदाता : एसआईआर (SIR) के लागू होने के बाद अब जिले में मतदाताओं की संख्या 10 लाख 71 हजार 810 है.
- मतदान केंद्र और बूथ : जिले के 583 मतदान केंद्रों में कुल 1835 बूथ बनाये गये हैं.
- संवेदनशील बूथ : 264 केंद्रों के 837 बूथों को अब तक अति संवेदनशील चिह्नित किया गया है. डीईओ के अनुसार, यह संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि पहचान की प्रक्रिया जारी है.
श्यामपुकुर में सबसे ज्यादा खतरा, ड्रोन रखेगा नजर
विधानसभा स्तर पर अति संवेदनशील बूथों की सूची में श्यामपुकुर सबसे ऊपर है.
- श्यामपुकुर विधानसभा : 143 केंद्रों में से 80 को अति संवेदनशील माना गया है.
- चौरंगी विधानसभा : 222 केंद्रों में से 60 केंद्र अति संवेदनशील की श्रेणी में.
- अन्य विधानसभा क्षेत्र : काशीपुर-बेलगछिया में 38, इंटाली में 27, जोड़ासांकू में 14 और मानिकतला में 13 अति संवेदनशील केंद्र चिह्नित किये गये हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
100 फीसदी मतदान केंद्रों की होगी वेब कास्टिंग
डीइओ स्मिता पांडे ने बताया कि तंग और संकरी गलियों वाले इलाकों में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए ड्रोन तैनात किये जायेंगे. साथ ही, सभी केंद्रों पर 100 फीसदी वेब कास्टिंग की व्यवस्था होगी.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम से भवानीपुर तक… इन ‘हॉट’ सीट्स पर हार-जीत तय करेगी कौन बनेगा मुख्यमंत्री
सुरक्षा का घेरा : 40 कंपनी केंद्रीय बल तैनात
उत्तर कोलकाता की सुरक्षा-व्यवस्था के लिए चुनाव आयोग ने भारी फोर्स उतारी है. उत्तर और दक्षिण कोलकाता के लिए कुल 101 कंपनियां मिली हैं, जिनमें से 40 कंपनी केवल उत्तर कोलकाता में तैनात की गयी हैं. नेताजी इंडोर स्टेडियम में इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर बनाया गया है, जो जिला वेबकास्टिंग सेंटर के रूप में काम करेगा. मतदान के दिन के लिए विशेष क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया गया है.
शिकायतों के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर
कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद ने स्पष्ट किया कि मुख्य लक्ष्य शांतिपूर्ण मतदान है. किसी भी गड़बड़ी या शिकायत के लिए चुनाव आयोग ने हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया है. इसके अलावा, कोलकाता पुलिस के 100 और 112 नंबरों पर भी सूचना दी जा सकती है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: ECI की बड़ी कार्रवाई, 388 करोड़ की जब्ती और 1000 बम बरामद
उत्तर कोलकाता में मिली 1428 अपील
SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाये जाने को लेकर उत्तर कोलकाता में 1428 अपील प्राप्त हुई हैं. कमिश्नर ने बताया कि इन अपीलों पर फिलहाल सुनवाई चल रही है, ताकि पात्र मतदाताओं को उनका अधिकार मिल सके.
इसे भी पढ़ें
बंगाल वोटर लिस्ट विवाद : सुप्रीम कोर्ट का 13 याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार, कहा- ट्रिब्यूनल जायें
मालदा में NIA का बड़ा एक्शन : कांग्रेस के 2 नेता गिरफ्तार, मोथाबाड़ी प्रत्याशी से रातभर हुई पूछताछ
The post उत्तर कोलकाता में 48 प्रतिशत बूथ अति संवेदनशील, संकरी गलियों में ड्रोन से होगी निगरानी appeared first on Prabhat Khabar.

