Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जयघोष से गुंजायमान हुआ चंदली, भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू

जयघोष से गुंजायमान हुआ चंदली, भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू

बालूमाथ़ प्रखंड की मुरपा पंचायत स्थित चंदली गांव (ढोठही टोला) में तीन दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सोमवार को भव्य आगाज हुआ. इस मौके पर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यज्ञशाला मंडप से शुरू हुई यह यात्रा नगर भ्रमण करते हुए हहारो नदी पहुंची, जहां विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा. यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव, जय श्रीराम और जय महाकाल के जयघोष से गुंजायमान रहा. मौके पर मौजूद जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी ने कहा कि मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा से क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना जागृत होगी. उन्होंने कहा कि जहां धार्मिक अनुष्ठान होते हैं, वहां सुख-शांति व समृद्धि का वास होता है. कलश यात्रा में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा, उपेंद्र रंगीला, लालदेव गंझू, गोपाल चंद्र यादव, मणि उरांव, नरेश यादव, बृजेश यादव, पिकेट प्रभारी होसेन डांग सहित कई गणमान्य शामिल हुए. यज्ञ को सफल बनाने में राजेंद्र मुंडा, राजू भगत, अर्जुन नायक, उमेश साहू, विकास गुप्ता, जगरनाथ यादव, पप्पू कुमार, बबलू मिश्रा, बंधन साहू, जुगनू भुईयां व अन्य ग्रामीण सक्रिय योगदान दे रहे हैं. इस अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह नजर जा रहा है.

The post जयघोष से गुंजायमान हुआ चंदली, भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles