Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चुनाव की ड्यूटी और कालबैसाखी की चुनौती, KMC कमिश्नर स्मिता पांडे ने संभाला मोर्चा, कहा- कामकाज पर नहीं पड़ेगा असर

चुनाव की ड्यूटी और कालबैसाखी की चुनौती, KMC कमिश्नर स्मिता पांडे ने संभाला मोर्चा, कहा- कामकाज पर नहीं पड़ेगा असर

Kalbaishakhi Preparedness Kolkata| कोलकाता, शिव राउत : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तपिश के बीच महानगर पर कालबैसाखी (Norwester) का साया मंडरा रहा है. एक तरफ प्रशासनिक मशीनरी चुनाव संपन्न कराने में जुटी है, तो दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की दोहरी चुनौती आ गयी है. कोलकाता नगर निगम की आयुक्त और उत्तर कोलकाता की जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) स्मिता पांडे ने स्पष्ट किया कि चुनावी व्यस्तताओं के बावजूद निगम की नागरिक सेवाएं और आपदा प्रबंधन का काम पूरी रफ्तार से जारी रहेगा.

चुनाव बनाम निगम के काम की अटकलों पर विराम

स्मिता पांडे को निगम आयुक्त के साथ-साथ DEO का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद यह सवाल उठ रहे थे कि क्या इससे शहर के नियमित विकास कार्य प्रभावित होंगे. आयुक्त ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए भी निगम के अधिकारी अपनी नियमित जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं.

कालबैसाखी से निपटने का मास्टर प्लान

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोलकाता में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी-तूफान (कालबैसाखी) की चेतावनी दी है. आयुक्त ने बताया कि हालिया बारिश और तूफान के दौरान शहर में जहां भी पेड़ गिरे, उन्हें निगम की टीम ने रिकॉर्ड समय में हटाकर रास्ता साफ कर दिया. मानसून पूर्व तैयारियों को पुख्ता करते हुए निगम ने ड्रेनेज सिस्टम और पंपिंग स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा है, ताकि महानगर में कहीं भी जलजमाव की स्थिति पैदा न हो.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा और सेवा साथ-साथ

बैठक में उत्तर कोलकाता के संवेदनशील इलाकों और मतदान केंद्रों की सुरक्षा के साथ-साथ वहां बुनियादी सुविधाएं (बिजली, पानी, सफाई) सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. स्मिता पांडे ने भरोसा दिलाया कि मौसम की मार का असर चुनावी प्रक्रिया या आम जनता की सहूलियत पर नहीं पड़ने दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम से भवानीपुर तक… इन ‘हॉट’ सीट्स पर हार-जीत तय करेगी कौन बनेगा मुख्यमंत्री

उत्तर कोलकाता में 48 प्रतिशत बूथ अति संवेदनशील, संकरी गलियों में ड्रोन से होगी निगरानी

यह वोट नहीं, मेरे भारतीय होने का सबूत है, मुर्शिदाबाद के 6 मजदूरों की कहानी जिन्हें ‘बांग्लादेशी’ बताकर सरहद पार भेज दिया

बंगाल चुनाव 2026: ECI की बड़ी कार्रवाई, 388 करोड़ की जब्ती और 1000 बम बरामद

The post चुनाव की ड्यूटी और कालबैसाखी की चुनौती, KMC कमिश्नर स्मिता पांडे ने संभाला मोर्चा, कहा- कामकाज पर नहीं पड़ेगा असर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles