Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लखीसराय में 78 साल बाद भी सड़क नहीं:नागपुर टोला के 500 से ज्यादा लोग परेशान, ग्रामीणों ने DM से लगाई गुहार


लखीसराय के सदर प्रखंड की अमहारा पंचायत स्थित नागपुर टोला में आजादी के 78 साल बाद भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नहीं है। इस समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत एनएच-80 बालगुदार से नीमचक जाने वाली मुख्य सड़क बनाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि नागपुर टोला में अनुसूचित जाति और अति पिछड़ा वर्ग के 500 से अधिक लोग निवास करते हैं, लेकिन उनके टोला तक पहुंचने के लिए आज भी कोई पक्की सड़क नहीं है। अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई
सड़क के अभाव में ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों, बच्चों की पढ़ाई, मरीजों के उपचार और कृषि उत्पादों के परिवहन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है, जब कच्चे रास्ते कीचड़ में बदल जाते हैं और आवागमन लगभग ठप हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश और निराशा व्याप्त है। क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द सड़क निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की, ताकि उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सके। उनका मानना है कि सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवागमन की सुविधाओं में सुधार होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles