Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय में कुम्हरार विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त:संजय गुप्ता बंगाल चुनाव प्रचार से पटना लौट रहे थे; पत्नी, बेटी और बॉडीगार्ड सुरक्षित


पटना जिले के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय गुप्ता भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना बेगूसराय के जीरोमाइल के पास उस समय हुई, जब विधायक अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से वापस लौट रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे के शिकार विधायक, उनकी पत्नी, बेटी और अंगरक्षकों की जान सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 3:00 बजे की है। सड़क पर किसी अज्ञात ट्रक की स्टेपनी (अतिरिक्त टायर) पहले से गिरी हुई थी। अंधेरा होने के कारण ड्राइवर को टायर दिखाई नहीं दिया। तेज रफ्तार कार उससे टकराकर अनियंत्रित हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद विधायक संजय गुप्ता ने स्थानीय भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर को फोन पर सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद पटना रफ्तार अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत अपने ड्राइवर के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। स्थिति काफी गंभीर थी, गाड़ी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। संजय गुप्ता भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। मौके पर भाजपा नेता सुनील सिंह (बीहट) भी सूचना मिलते ही पहुंच गए और राहत कार्यों में हाथ बंटाया। विधायक, उनकी पत्नी, बेटी और तीन सुरक्षा गार्डों को बेगूसराय के ग्लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सभी को हल्की चोटें हैं। प्राथमिक उपचार और जरूरी जांच के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिसके बाद पटना के लिए रवाना हो गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles