Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पत्थरबाजी:कई घायल, विवादित जमीन पर झोपड़ीनुमा संरचना बनाने से शुरू हुआ झगड़ा


गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरनजो के पास जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन पर एक पक्ष द्वारा बांस-तिरपाल से झोपड़ीनुमा संरचना बनाई जा रही थी। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडों और पत्थरों का जमकर इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तनावपूर्ण स्थिति को संभाला इस झड़प में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमुआ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तनावपूर्ण स्थिति को संभाला। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए मौके पर बनी झोपड़ीनुमा संरचना को भी हटवा दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी: खोरीमहुआ एसडीपीओ खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जमीन विवाद में दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, जिले में लगातार बढ़ रहे जमीन विवाद के मामलों को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles