एफसीआई गोदाम कामडारा में बुधवार को चावल खाली करने आए एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक कामडारा प्रखंड कार्यालय की बाउंड्री से जा टकराया जिससे बाउंड्री क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। वहीं ट्रक चालक करम साहू ने बताया कि वह ट्रक को चावल के बोरे खाली करने के लिए पीछे कर रहा था।
