Top 5 This Week

Related Posts

जबलपुर, साबरमती, खातीपुरा व मदार के लिए धनबाद होकर ट्रेनें:हावड़ा-जबलपुर 16, 23 व 30 अप्रैल को चलेगी; बुकिंग हुई शुरू


धनबाद होकर जबलपुर-हावड़ा, साबरमती से आसनसोल व खातीपुरा से हावड़ा के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। जबलपुर- हावड़ा 14, 21 व 28 अप्रैल को और हावड़ा-जबलपुर 16, 23 व 30 अप्रैल को चलेगी। साबरमती- आसनसोल 17 व 24 अप्रैल और आसनसोल-साबरमती 19 व 26 अप्रैल को चलेगी। खातीपुरा-हावड़ा 15, 22 व 29 अप्रैल को और हावड़ा-खातीपुरा 17 व 24 अप्रैल तथा 1 मई को चलेगी। मदार- कोलकाता 17 व 24 अप्रैल तथा 1 मई और कोलकाता-मदार 19 व 26 अप्रैल तथा 3 मई को चलेगी। वहीं गोमो होकर प्रयागराज-खड़गपुर 14, 21 व 28 अप्रैल तथा खड़गपुर-प्रयागराज 15, 22 व 29 अप्रैल को चलेगी।

Spread the love

Popular Articles