Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई के मुशहरी स्कूल में वायरिंग पर विवाद:वार्ड पार्षद ने काम रुकवाया, घटिया तार लगाने का आरोप, जांच के बाद कार्रवाई की बात


जमुई में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय महिसौड़ी मुशहरी में चल रहे वायरिंग कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड पार्षद राजेश ठाकुर और स्थानीय लोगों ने तार की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए काम रुकवा दिया है। वार्ड पार्षद राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि विद्यालय में पुराने और घटिया गुणवत्ता वाले तार लगाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे प्रभारी शिक्षक मनोरंजन कुमार और ठेकेदार अमरेश कुमार यादव की मिलीभगत से किया जा रहा भ्रष्टाचार बताया। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा
ठाकुर ने यह भी कहा कि कमीशन के चक्कर में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं, फिर भी उन्हें कार्य से संबंधित कोई सूचना नहीं दी गई। वहीं, ठेकेदार अमरेश कुमार यादव ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वे जूनियर इंजीनियर (जेईई) द्वारा अनुमोदित (अप्रूव्ड) तार ही लगा रहे हैं। ठेकेदार ने यह भी बताया कि वे इससे पहले भी कई विद्यालयों में सफलतापूर्वक वायरिंग का कार्य कर चुके हैं। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए देव दयाशंकर ने बताया कि उन्हें वार्ड पार्षद द्वारा सूचना मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, स्थानीय लोगों के विरोध के कारण विद्यालय में वायरिंग का कार्य बंद है। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच पर टिकी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles