Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शिवहर के 3 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज मंजूर:1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे


शिवहर जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने जिले के तीन प्रखंडों – पिपराही, पुरनहिया और डुमरी कटसरी – में डिग्री कॉलेजों के संचालन को मंजूरी दे दी है। इन कॉलेजों में आगामी 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू हो जाएगी, जिससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को अपने जिले में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के प्रयासों से यह स्वीकृति मिली है, जिससे वर्षों से उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर रहने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। इस निर्णय से स्थानीय निवासियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है, क्योंकि अब इंटरमीडिएट के बाद छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य जिलों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। डिग्री कॉलेजों का संचालन अस्थायी रूप से चयनित उच्च विद्यालयों में किया जाएगा कॉलेज भवनों का निर्माण पूरा होने तक इन डिग्री कॉलेजों का संचालन अस्थायी रूप से चयनित उच्च विद्यालयों में किया जाएगा। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने बताया कि पिपराही प्रखंड के धनकौल उच्च विद्यालय, पुरनहिया के बराही जगदीश उच्च विद्यालय और डुमरी कटसरी के फुलकाहा उच्च विद्यालय में इन कॉलेजों की कक्षाएं शुरू होंगी। उन्होंने पुष्टि की कि तीनों स्थानों पर शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से प्रारंभ होगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शिवहर जिले में केवल एक ही डिग्री कॉलेज था उल्लेखनीय है कि अब तक शिवहर जिले में केवल एक ही डिग्री कॉलेज था, जिसके कारण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अक्सर दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता था। इस नई पहल से समय और संसाधनों की बचत होगी और शिवहर के छात्र-छात्राओं का उच्च शिक्षा प्राप्त करने का वर्षों पुराना सपना साकार होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles