Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग धंसा:केन्दुआडीह में घरों में दरारें, बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप; सुरक्षा कारणों से सड़क पर की गई बैरिकेडिंग


धनबाद के केन्दुआडीह थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई और मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क लगभग डेढ़ से दो फीट नीचे धंस गई है। उनका कहना है कि यह समस्या अचानक नहीं हुई, बल्कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र की जमीन कमजोर हो रही थी। सड़क धंसने के कारण आसपास के कई घरों में दरारें आ गई हैं, जिससे निवासियों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पिछले पांच महीनों से इलाके में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था, जिस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सड़क पर आवागमन बंद घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल के कर्मचारी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा कारणों से सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। केन्दुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि बीसीसीएल के जीएम सेफ्टी से बातचीत की गई है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। स्थानीय लोग इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार खतरा बना हुआ है। इसलिए प्रभावित परिवारों को मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि वे सुरक्षित स्थानों पर रह सकें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles