
खास बातें
Congress Chargesheet 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के निर्णायक मोड़ पर कांग्रेस ने एक साथ राज्य की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (WBPCC) बृहस्पतिवार (16 अप्रैल) को कोलकाता के बिधान भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी राज्य की ममता बनर्जी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के ‘दोहरे कुशासन’ (Dual Misrule) के खिलाफ विस्तृत ‘आरोप पत्र’ (Chargesheet Document) सार्वजनिक करेगी.
बिधान भवन में जुटेगा कांग्रेस का दिग्गज नेतृत्व
गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय नेता मौजूद रहेंगे. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार और वरिष्ठ नेता चरण सिंह सप्रा इस प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे.
कांग्रेस की चार्जशीट के प्रमुख मुद्दे
- शासन की विफलता
- भ्रष्टाचार
- प्रशासनिक खामियां
- टीएमसी-भाजपा की नीतियों के कारण बंगाल की जनता पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शाह की चार्जशीट के बाद अब कांग्रेस का प्रहार
कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट पेश की थी, जिसमें भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाये थे. अब कांग्रेस ने दोनों से समान दूरी की नीति अपनाते हुए टीएमसी के साथ-साथ भाजपा को भी कटघरे में खड़ा किया है. कांग्रेस का दावा है कि बंगाल केवल एक नहीं, बल्कि दो मोर्चों पर कुशासन झेल रहा है.
इसे भी पढ़ें : घुसपैठिये तय नहीं करेंगे बंगाल का भविष्य, ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ अमित शाह ने पेश की 40 पेज की चार्जशीट
Congress Chargesheet 2026: जवाबदेही और विकास का नया रोडमैप
प्रदेश कांग्रेस की मीडिया और प्रचार चेयरपर्सन मिता चक्रवर्ती ने बताया है कि कांग्रेस का यह दस्तावेज केवल आरोपों का पुलिंदा नहीं है, बल्कि इसमें राज्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास को फिर से बहाल करने के लिए कांग्रेस का विजन और रोडमैप भी है. चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का यह कदम राज्य में ‘तीसरे विकल्प’ को मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें
अमित शाह कोलकाता में खोलेंगे ममता बनर्जी सरकार की ‘चार्जशीट’, ये है भाजपा का मेगा चुनावी मास्टरप्लान
मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हिंसा के बीच रिपोर्ट कार्ड बनाम चार्जशीट, तृणमूल-भाजपा आमने-सामने
TMC का BJP को चैलेंज- अभिषेक बनर्जी को डरा नहीं पाये, अब शुभेंदु-हिमंता की जांच कराओ

