
: विरोध में कोडरमा-कोवार मुख्य मार्ग गरचांच के समीप जाम की
जयनगर . गरचांच मोड़ के समीप बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हाे गयी. मृतक की पहचान निजाम अंसारी ( 40) के रूप में की गयी. बताया गया कि निजाम अंसारी बाइक (जेएच11एपी- 1669) से अपनी पत्नी के साथ गरचांच गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गिरिडीह से कोडरमा की ओर जा रही बस (जेएच10डीडी-3428 ) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. युवक और उनकी पत्नी सड़क पर गिर पड़े. निजाम अंसारी के सिर पर गंभीर चोट लगी. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जयनगर पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वे राजधनवार थाना क्षेत्र के लहरियाटांड़ गांव के रहने वाले थे. वहीं, उनकी पत्नी का इलाज जारी है. इधर, घटना के बाद गुस्साये लोगों ने कोडरमा-कोवार मुख्य मार्ग को गरचांच के समीप जाम कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था.The post बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत appeared first on Prabhat Khabar.

