हजारीबाग में 'सीटी बजाओ-बच्चा बुलाओ' अभियान शुरू, सरकारी स्कूलों में रौनक लौटाने की अनोखी पहल

Date:

हजारीबाग में 'सीटी बजाओ-बच्चा बुलाओ' अभियान शुरू, सरकारी स्कूलों में रौनक लौटाने की अनोखी पहल

Hazaribagh School News, हजारीबाग (मो. आरिफ): हजारीबाग जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की घटती उपस्थिति को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने शुक्रवार से विशेष पहल की शुरुआत कर दी है. पहले दिन जिलेभर में ‘सीटी बजाओ–बच्चा बुलाओ’ अभियान चलाया गया, जिसके माध्यम से अभिभावकों और बच्चों को स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया गया.

14 फरवरी को जागरूकता रैली और 16 को नुक्कड़ नाटक

शिक्षा विभाग की ओर से 14 फरवरी को सभी विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया गया है. वहीं, 16 फरवरी को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के जरिये शिक्षा के महत्व और नियमित उपस्थिति को लेकर संदेश दिया जाएगा.

विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश

इस संबंध में सदर प्रखंड के बीईईओ नागेश्वर सिंह ने पत्र जारी कर सदर एवं नगर निगम क्षेत्र के सभी विद्यालयों को विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया है. पत्र की प्रतिलिपि दारू, विष्णुगढ़, टाटीझरिया, इचाक और कटकमदाग प्रखंडों को भी भेजी गयी है, ताकि अभियान को जिले स्तर पर प्रभावी बनाया जा सके.

Also Read: Basukinath: फौजदारी बाबा मंदिर की शिखर से उतारा गया पंचशूल, 15 को दुल्हा बनेंगे भोलेनाथ

नौ फरवरी को हुई थी समीक्षा बैठक

बताया गया कि नौ फरवरी को उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई थी. बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन, जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सहित समग्र शिक्षा अभियान से जुड़े झारखंड शिक्षा परियोजना के कर्मी उपस्थित थे. समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जनवरी माह में विद्यार्थियों की उपस्थिति 80 प्रतिशत से घटकर 70 प्रतिशत रह गयी है.

उपायुक्त का निर्देश- अभिभावकों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा

इस पर चिंता जताते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि उपस्थिति बढ़ाने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का सक्रिय सहयोग लिया जाए और अभिभावकों से सीधा संवाद स्थापित किया जाए. सदर प्रखंड की प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि सिंह ने बताया कि छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी प्रयास शुक्रवार से शुरू कर दिए गए हैं और आने वाले दिनों में अभियान को और व्यापक रूप दिया जाएगा.

Also Read: यमराज बनकर आए गजराज: हजारीबाग में कई को उतारा मौत के घाट, एक ही आंगन से उठीं 4 अर्थियां

The post हजारीबाग में 'सीटी बजाओ-बच्चा बुलाओ' अभियान शुरू, सरकारी स्कूलों में रौनक लौटाने की अनोखी पहल appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Two youths arrested for stealing mobile phone and withdrawing money through payment app

The Mannanthala police have arrested two youths for allegedly...

JSLPS वार्ता सफल: न छंटनी होगी, न वेतन रुकेगा, झारखंड कर्मचारी महासंघ की पैरवी लाई रंग

JSLPS Jharkhand, रांची : झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी महासंघ...

Antonelli leads Russell as Mercedes tops the week’s final day of F1 testing in Bahrain

2 min readFeb 14, 2026 12:24 AM IST Mercedes drivers...

India-Pakistan: Hope builds that February 15 fixture will go ahead

The PCB was the only member other than the...
Join Us WhatsApp