Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया DM-SP ने मंडल कारा में की छापेमारी:वार्डों, बैरकों, सुरक्षा पोस्ट और निगरानी व्यवस्था का किया निरीक्षण, बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा


बेतिया में देर रात जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने मंडल कारा बेतिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कारा में छापेमारी भी की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तत्काल सतर्कता बढ़ा दी गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारा परिसर के विभिन्न वार्डों, बैरकों, मुख्य द्वार, सुरक्षा पोस्ट और निगरानी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने बंदियों की उपस्थिति का मिलान कर सत्यापन किया और कारा में रखे गए अभिलेखों व रजिस्टरों की गहन जांच की। बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा अधिकारियों ने जेल परिसर की साफ-सफाई, बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हों और बंदियों को आवश्यक सुविधाएं समय पर मिलें। सुरक्षा मानकों के पालन करने का दिया निर्देश जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कारा कर्मियों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी जाए और अनुशासन व सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने नियमित जांच अभियान और चौकसी बनाए रखने पर जोर दिया। इस औचक निरीक्षण के दौरान मंडल कारा अधीक्षक संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक दीप, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कारा कर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles