Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जामताड़ा में देर रात हादसा, ट्रैक्टर पलटा:तालाब किनारे दबने से चालक की मौत, चंपापुर गांव में हुआ हादसा


जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में गुरुवार देर रात एक हादसा हुआ। यहां तालाब के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच हुई, जब एक खाली ट्रैक्टर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल नारायणपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हंसराज रजवार के रूप में हुई है। वह धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के लोधरिया का निवासी था। मूल रूप से वह नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह गांव का रहने वाला था और ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार सुबह हादसे की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। नारायणपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की। हंसराज रजवार के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। उनका परिवार पूर्वी टुंडी के लोधारिया बहादुरपुर में रहता था, जबकि हंसराज अपने मामा के घर रहकर ट्रैक्टर चलाते थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles