Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

घर लौट रहे युवक को लाठी-डंडे से पीटा

घर लौट रहे युवक को लाठी-डंडे से पीटा

प्रतिनिधि, नौतन स्थानीय थाना क्षेत्र के खलवा पंचायत के खलवा गांव में पूजा कराकर घर लौट रहे एक युवक पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया. हमलावरों ने लाठी-डंडे और पिस्टल से मारपीट की तथा गोली मारने की कोशिश भी की. आसपास के लोगों के बीच-बचाव से युवक की जान बच गयी. इस घटना की शिकायत करते हुए पीड़ित युवक की मां रमिता देवी ने थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि 02 अप्रैल को उनका बेटा साहिल पांडे खलवा निवासी दरोगा चौहान के यहां पूजा कराकर घर लौट रहा था. लगभग तीन बजे खलवा पंचायत भवन के उत्तर तीन मुहानी के पास भटवलिया गांव के फिरोज मियां, अमन सिंह, विवेक साह और साहिल शेख समेत अन्य दो अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया. आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर साहिल को जमीन पर गिरा दिया और पिस्टल निकालकर गोली मारने की कोशिश की. मौके पर मौजूद महिलाओं के हस्तक्षेप से युवक की जान बच गयी. रमिता देवी ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले शराब को लेकर हुए विवाद के बाद हमलावरों ने उनके बेटे को बाइक से ठोकर मारकर पिटाई की थी और गोली मारने की धमकी दी थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

The post घर लौट रहे युवक को लाठी-डंडे से पीटा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles