Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दार्जिलिंग की वादियों में गूंजी ‘लोकतंत्र’ की सीटी! मतदान बढ़ाने के लिए चली ‘डेमोक्रेसी एक्सप्रेस’

दार्जिलिंग की वादियों में गूंजी ‘लोकतंत्र’ की सीटी! मतदान बढ़ाने के लिए चली ‘डेमोक्रेसी एक्सप्रेस’

Darjeeling Democracy Express: बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से पहले दार्जिलिंग की पहाड़ियों में एक अनोखी पहल देखने को मिली. पहाड़ों के दुर्गम क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने और चुनावी भागीदारी बढ़ाने के लिए दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) ने विशेष टॉय ट्रेन ‘डेमोक्रेसी एक्सप्रेस’ (Democracy Express) चलायी. नीले रंग की इस ऐतिहासिक ट्रेन ने अपनी यात्रा के जरिये संदेश दिया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर वोट की कीमत अनमोल है.

बटासिया लूप तक लोकतंत्र का सफर

दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान में वोटिंग बढ़ाने के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है. इसी कड़ी में शुक्रवार को इस विशेष ट्रेन को दार्जिलिंग स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. ट्रेन ने दार्जिलिंग स्टेशन से प्रसिद्ध बटासिया लूप तक करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय की. यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में विख्यात टॉय ट्रेन ने पर्यटकों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा.

Darjeeling Democracy Express: पहाड़ों में मतदान का उत्सव

डीएचआर के अधिकारियों के अनुसार, यह पहल केवल एक रेल यात्रा नहीं थी, बल्कि चुनावी महत्व को समझाने का एक सशक्त माध्यम था. ट्रेन के डिब्बों पर मतदान से जुड़े पोस्टर और संदेश लगाये गये थे. पहाड़ों के कई इलाके दूर-दराज के हैं, जहां डिजिटल संदेशों से अधिक प्रभावी इस तरह की जमीनी गतिविधियां होती हैं. प्रशासन का लक्ष्य पहाड़ी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत पिछले सभी रिकॉर्ड्स को पार करने का है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

23 अप्रैल को ‘पहाड़’ का फैसला

बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दार्जिलिंग और कलिम्पोंग की सीटों पर मतदान होना है. ऐसे में ‘डेमोक्रेसी एक्सप्रेस’ ने कंचनजंघा की तलहटी में चुनावी बिगुल फूंक दिया है. पर्यटकों के लिए भी यह एक सुखद अनुभव रहा, जहां उन्होंने दर्शनीय यात्रा के साथ-साथ भारतीय लोकतंत्र के महापर्व की झलक भी देखी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव में ‘तीसरी आंख’ का पहरा, संवेदनशील बूथों पर 3 और सामान्य पर लगेंगे 2 CCTV

बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले 427 करोड़ की जब्ती, शराब और ड्रग्स के सिंडिकेट में हड़कंप

खड़गपुर में 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ‘ब्रह्मास्त्र’ का इस्तेमाल

बंगाल चुनाव में AI वाली घिनौनी साजिश! भाजपा प्रत्याशी की आपत्तिजनक तस्वीरें बसों पर चिपकायी

The post दार्जिलिंग की वादियों में गूंजी ‘लोकतंत्र’ की सीटी! मतदान बढ़ाने के लिए चली ‘डेमोक्रेसी एक्सप्रेस’ appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles