![]()
मोतिहारी में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने दीप प्रज्वलित कर इसका विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान विद्युत आपूर्ति अंचल, मोतिहारी के सभा भवन में एक मेले का भी आयोजन किया गया। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें जिले के सभी बैंकों के प्रबंधक, बैंक के नोडल अधिकारी, पीएम सोलर योजना के पंजीकृत वेंडर्स और विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। विद्युत विभाग की ओर से ईएसई मोतिहारी राकेश रौशन, ईईई मोतिहारी प्रदीप कुमार सुमन, ईईई रक्सौल अजय कुमार और ईईई चकिया संतोषी कुमार भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके क्रियान्वयन में आ रही विभिन्न कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा हुई। DM ने पीएम सोलर मेला का किया निरीक्षण इसके उपरांत, जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति अंचल में आयोजित पीएम सोलर मेला का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी स्टॉल देखे और वेंडर्स तथा अधिकारियों से सोलर संयंत्र लगाने के लाभों की जानकारी ली। साथ ही, उपस्थित उपभोक्ताओं से संवाद कर उनके सुझाव भी प्राप्त किए। विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं की समस्याओं पर ध्यान दिया गया, जो बैंक ऋण के माध्यम से योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं। जिलाधिकारी ने बैंकों को ऋण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और शीघ्र बनाने का निर्देश दिया, ताकि अधिक उपभोक्ता लाभान्वित हो सकें। उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित साथ ही, विद्युत विभाग के अधिकारियों को 125 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। उन्हें ऐसे सभी उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करने को कहा गया। अंत में, जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने पर जोर दिया।


